सम्मान व पुरस्कार

 सम्मान व पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार


-     यह विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। अल्फ्रेड नोबेल (जन्म स्थान स्टॉकहोम, 1833) की स्मृति में प्रत्येक 10 दिसम्बर को नोबेल फाउण्डेशन द्वारा दिया जाता है। 


-     वर्ष 1901 से पाँच क्षेत्रों भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जबकि सेण्ट्रल बैंक ऑफ स्वीडन द्वारा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है। 


-     नोबेल पुरस्कार के अंतर्गत अधिकतम तीन लोगों को एक क्षेत्र में पुरस्कार दिया जा सकता है। 


-     नोबेल पुरस्कार के विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडन की नागरिकता में एक्सटेंशन तथा एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर की धनराशि प्रदान की जाती है। 


-     वर्ष 1974 में यह नियम बना दिया गया है कि मरणोपरान्त व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।


- : नोट :-


शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है, जबकि शेष पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में दिए जाते हैं। 


 


नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता–2023


क्षेत्र


प्राप्तकर्ता


रसायन विज्ञान


फ्रांस के मौंगी जी. बावेंडी, यूएसए के लुईस ई. ब्रूस और रूस के एलेक्सी आई. एकिमोवद


भौतिकी


हंगरी के फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़, फ्रांस के ऐनी एल हुइलियर और पियरे एगोस्टिनी (ट्यूनिशिया)


चिकित्सा


हंगरी के कैटालिन कारिको और यूएसए के ड्रू वीसमैन


शांति पुरस्कार


नरगिस मोहम्मदी (ईरान)


साहित्य


नॉर्वेजियन लेखक जॉन ओलाव फॉसे


अर्थशास्त्र


क्लाउडिया गोल्डिन (USA)


 


 


भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता


क्र.सं.


नाम


वर्ष


क्षेत्र


1


रवीन्द्रनाथ टैगोर


1913


साहित्य


2


चन्द्रशेखर वेंकटरमन


1930


भौतिकी


3


हरगोविन्द खुराना


1968


चिकित्सा


4


मदर टेरेसा


1979


शांति


5


सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर


1983


भौतिकी


6


अमर्त्य सेन


1998


अर्थशास्त्र


7


वी. एस. नायपॉल


2001


साहित्य


8


आर. के. पचौरी


2007


शांति


9


वेंकटरमन, रामकृष्णन (संयुक्त रूप से


2009


रसायन


10


कैलाश सत्यार्थी


2014


शांति


11


अभिजीत बनर्जी


2019


अर्थशास्त्र


 


 


पुलित्जर पुरस्कार


-         यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 


-         यह पुरस्कार न्यूयॉर्क वर्ल्ड के प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की स्मृति में वर्ष 1917 से अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। 


-         यह पुरस्कार सामान्य रिपोर्टिंग, आत्मकथा, कविता, फिक्शन, नाटक, इतिहास, फीचर लेखन तथा अन्तर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग एवं जनसेवा के लिए प्रदान किया जाता है। 


पत्रकारिता


श्रेणी


विजेता


अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग


न्यूयॉर्क टाइम्स


ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग


लॉस एंजिल्स टाइम्स के कर्मचारी


राष्ट्रीय रिपोर्टिंग


द वॉशिंगटन पोस्ट की कैरोलिन किचनर


आलोचना


न्यूयॉर्क पत्रिका के एंड्रिया लॉन्ग चू


 


किताबें, नाटक और संगीत


श्रेणी


कृति


विजेता


उपन्यास


दानव कॉपरहेड


बारबरा किंग्सोल्वर (हार्पर)


 


ट्रस्ट


हर्नान डियाज़ द्वारा (रिवरहेड बुक्स)


नाटक


अंग्रेजी


सनाज तोसी


इतिहास


फ्रीडम डोमिनियन


जेफरसन कोवी (बेसिक बुक्स)।


जीवनी


जी-मैन


बेवर्ली गेज (वाइकिंग)


आत्मकथा


स्टे ट्रू


हुआ सू (डबलडे)


कविता


देन द वॉर


कार्ल फिलिप्स (फर्रार, स्ट्रॉस और गिरौक्स)


संगीत


ओमार (Omar)


Rhiannon गिडेंस और माइकल एबेल्स


नॉनफिक्शन


हिज़ नेम इज जॉर्ज फ्लॉयड


रेसियल जस्टिस, रॉबर्ट सैमुअल्स और टोल्यूस ओलोरुन्निपा (वाइकिंग)                              


 


पुलित्जर पुरस्कार प्राप्तकर्ता भारतीय


गोविन्द बिहारी लाल


1937


झुम्पा लाहिड़ी


2000


गीता आनन्द


2003


सिद्धार्थ मुखर्जी


2011


मैनबुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार


-     मैनबुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार एक साहित्यिक पुरस्कार है। 


-     इसे अंग्रेजी में प्रकाशित या अनुवादित उपन्यास के लिए प्रत्येक दो वर्षों पर प्रदान किया जाता है। 


-     बुकर पुरस्कार की स्थापना इंग्लैण्ड की बुकर मैकोनल कम्पनी द्वारा की गई।


-     इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1969 में हुआ इसकी पुरस्कार राशि 60,000 पौण्ड है।  


-     प्रथम पुरस्कार स्माइल कादरे (इंग्लैण्ड) को प्रदान किया गया था। 


 


मैनबुकर पुरस्कार प्राप्तकर्ता भारतीय


लेखक


कृति


वर्ष


वी.एस. नायपॉल 


इन ए की स्टेट 


1971


सलमान रुश्दी 


मिडनाइट चिल्ड्रन


1981


अरूंधती रॉय 


द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स


1997


किरण देसाई


द इनहेरीटेंस ऑफ लॉस


2006


अरविन्द अडिगा


द व्हाइट टाइगर 


2008


रेमन मैग्सेस पुरस्कार


-     यह पुरस्कार फिलिपींस के तृतीय राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में वर्ष 1958 से प्रदान किया जा रहा है।


-     यह पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। 


-     इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। 


-     इस पुरस्कार के प्रथम प्राप्तकर्ता आचार्य विनोबा भावे (1958) थे।


-        रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 के 65वें संस्करण में चार एशियाई लोगों को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया, जिनमें भारत से डॉ. रवि कन्नन आर., बांग्लादेश से कोरवी रक्षंद, तिमोर-लेस्ते से यूजेनियो लेमोस और फिलिपींस से मिरियम कोरोनेल-फेरर हैं।


 


 


राष्ट्रीय पुरस्कार


भारत रत्न


-     भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है जो कला, साहित्य, विज्ञान एवं सार्वजनिक सेवा या जीवन में असाधारण एवं अत्युत्तम कोटि की उपलब्धि हेतु दिया जाता है। 


-     इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। 


-     यह अलंकरण काँस्य निर्मित पीपल के पत्ते के आकार का होता है।


-     इस अलंकरण के मुख्य भाग पर सूर्य की आकृति अंकित है जिसके नीचे भारत रत्न शब्द चाँदी में खुदा होता है।


-     इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिह्न और इसके नीचे सत्यमेव जयते (जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है) लिखा होता है।


-     भारत रत्न विदेशी नागरिकों को भी प्रदान किया जाता है।


-     जनता पार्टी सरकार द्वारा वर्ष 1977 में भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कारों को बन्द कर दिया गया था, किन्तु 1980 में कांग्रेस सरकार ने पुनः शुरू किया। 1980 में दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा को दिया गया। 


-     मूल प्रलेख में भारत रत्न को मरणोपरान्त देने का प्रावधान नहीं था। यह प्रावधान 1966 के बाद जोड़ा गया, बाद में यह 14 व्यक्तियों को मरणोपरान्त दिया गया।


-: नोट :-


1992 में सुभाष चन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया, लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया। यह पुरस्कार वापस लिए जाने का एक मात्र उदाहरण है।  



भारतरत्न प्राप्तकर्ता


क्र.सं.


वर्ष


नाम


क्षेत्र


1.


1954


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन


समाज सेवा


2.


1954


चक्रवर्ती राजगोपालाचारी


समाज सेवा


3.


1954


डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन


विज्ञान एवं इंजिनियरिंग


4.


1955


डॉ. भगवान दास


शिक्षा एवं साहित्य


5.


1955


पं. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया


समाज सेवा


6.


1955


पं. जवाहरलाल नेहरू


समाज सेवा


7.


1957


पं. गोविन्द वल्लभ पंत 


समाज सेवा


8.


1958


डॉ. घोंडो केशव कर्वे


समाज सेवा


9.


1961


डॉ. विधान चन्द्र रॉय  


चिकित्सा


10.


1961


पुरुषोत्तम दास टंडन 


समाज सेवा


11.


1962


डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 


समाज सेवा


12.


1963


डॉ. जाकिर हुसैन  


समाज सेवा


13.


1963


डॉ. पांडुरंग वामन काणे  


साहित्य सेवा


14.


1966


लाल बहादुर शास्त्री  


समाज सेवा


15.


1971


इंदिरा गाँधी


समाज सेवा


16.


1975


वराहगिरी वेंकटगिरी  


समाज सेवा


17.


1976 


कुमारस्वामी कामराज  


समाज सेवा


18.


1980


मदर टेरेसा  


समाज सेवा


19.


1983 


आचार्य विनोबा भावे


(मरणोपरान्त)


समाज सेवा


 


20.


1987 


खान अब्दुल गफ्फार खान


समाज सेवा


21.


1988 


मारूद् गोपालन रामचन्द्रन


(मरणोपरान्त)  


समाज सेवा


 


22.


1990 


डॉ. भीमराव अम्बेडकर


(मरणोपरान्त) 


समाज सेवा


 


23.


1990 


डॉ. नेल्सन रोलिहलहला मंडेला  


समाज सेवा


 


24.


1991


राजीव गाँधी


(मरणोपरान्त)  


समाज सेवा


 


25.


1991


सरदार वल्लभभाई पटेल


(मरणोपरान्त)  


समाज सेवा


 


26.


1991


मोरारजी रणछोड़जी देसाई  


समाज सेवा


27.


1992


मौलाना अबुल कलाम आजाद


(मरणोपरान्त)


समाज सेवा


 


28.


1992


जे. आर. डी. टाटा


उद्योग एवं व्यापार


29.


1992


सत्यजीत रे


कला (सिनेमा)


 


30.


1997


गुलजारी लाल नंदा


समाज सेवा


31.


1997


अरुणा आसफ अली


(मरणोपरान्त)


समाज सेवा


 


32.


1997


ए. पी. जे. अब्दुल कलाम


विज्ञान एवं इंजिनियरिंग


33.


1998


एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी 


कला


34.


1998


चिदम्बरम सुब्रह्मण्यम


समाज सेवा


35.


1999


जयप्रकाश नारायण


(मरणोपरान्त) 


समाज सेवा


 


36.


1999


अमर्त्य सेन


शिक्षा एवं साहित्य


37.


1999


गोपीनाथ बोरदोलोई


समाज सेवा


38.


1999


रवि शंकर


कला


39.


2001


लता मंगेशकर


कला


40.


2001


बिस्मिल्लाह खान


कला


41.


2009


भीमसेन जोशी


कला


42.


2014


सी. एन. आर. राव


 


विज्ञान एवं इंजिनियरिंग


43.


2014


सचिन तेंदुलकर


 


खेल


 


44.


2015


मदन मोहन मालवीय


समाज सेवा


45.


2015


अटल बिहारी वाजपेयी


समाज सेवा


46.


2019


नानाजी देशमुख


(मरणोपरान्त)


समाज सेवा


47.


2019


भूपेन्द्र कुमार हजारिका


(मरणोपरान्त)


कला


48.


2019


प्रणब मुखर्जी


समाज सेवा


पद्म पुरस्कार


-     पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में प्रारम्भ किए गए थे।


-     यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है–


1. पद्म विभूषण 2. पद्म भूषण 3. पद्म श्री  


-     पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए तथा पद्म विभूषण असाधारण एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। 


-     ये पुरस्कार सभी प्रकार की गतिविधियों, जैसे - कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार तथा उद्योग इत्यादि में विशिष्ट तथा असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। 


-    वर्ष 2024 के लिए 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण एवं 110 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई।


5. पद्म विभूषण


1.


वेंकैया नायडू


सार्वजनिक सेवा


आन्ध्र प्रदेश


2.


वैजयंतीमाला बाली


कला


तमिलनाडु


3.


कोनिडेला चिरंजीवी


कला


आन्ध्र प्रदेश


4.


पद्मा सुब्रमण्यम


कला


तमिलनाडु


5.


बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत)


सामाजिक सेवा


बिहार


 


17. पद्म भूषण


1.


एम. फातिमा बीबी


(मरणोपरांत)


सार्वजनिक सेवा


केरल


2.


मिथुन चक्रवती


कला


पश्चिम बंगाल


3.


राम नाईक


सामाजिक सेवा


महाराष्ट्र


4.


ऊषा उत्थुप


कला


पश्चिम बंगाल


5.


चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर


चिकित्सा


बिहार


6.


दत्तात्रेय अम्बादास


मयालू उर्फ राजदत्त


कला


महाराष्ट्र


7.


सत्यव्रत मुखर्जी


(मरणोपरांत)


सामाजिक सेवा


पश्चिम बंगाल


8.


अश्विन बालचंद मेहता


चिकित्सा


महाराष्ट्र


9.


ओ. राजागोपाल


सार्वजनिक सेवा


केरल


10.


यंग लियू


व्यापार व उद्योग


ताईवान


11.


प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा


कला


महाराष्ट्र


12.


तेजस मधुसूदन पटेल


चिकित्सा


गुजरात


13.


सीताराम जीन्दल


व्यापार व उद्योग


कर्नाटक


14.


विजयकांत (मरणोपरांत)


कला


तमिलनाडु


15.


होर्मुसजी एन. कामा


साहित्य


महाराष्ट्र


16.


तोगदान रिनपोछे


(मरणोपरांत)


अध्यात्मवाद


लद्दाख


17.


कुन्दन व्यास


साहित्य व शिक्षा


महाराष्ट्र


-     वर्ष 2023 के लिए 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण एवं 91 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई।


पद्म विभूषण पुरस्कार 2023


क्र. सं.


नाम


क्षेत्र


राज्य


1.


श्री बालकृष्ण दोषी (मरणोपरांत)


अन्य-वास्तुकला


गुजरात


2.


श्री जाकिर हुसैन


कला


महाराष्ट्र


3.


श्री एस.एम. कृष्णा


समाज सेवा


कर्नाटक


4.


श्री दिलिप महालनोबिस (मरणोपरांत)


चिकित्सा


पश्चिम बंगाल


5.


श्री श्रीनिवास वर्धन


विज्ञान और इंजीनियरिंग


भारतीय अमेरिकी


6.


श्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)


समाज सेवा


उत्तर प्रदेश


 


 


पद्म भूषण पुरस्कार 2023


क्र. सं.


नाम


क्षेत्र


राज्य


1.


श्री एस.एल. भैरप्पा


साहित्य एवं शिक्षा


कर्नाटक


2.


श्री कुमार मंगलम बिरला


व्यापार एवं उद्योग


महाराष्ट्र


3.


श्री दीपक धर


विज्ञान और इंजीनियरिंग


महाराष्ट्र


4.


सुश्री वाणी जयराम


कला


तमिलनाडु


5.


श्री स्वामी चिन्ना जियार


आध्यात्मवाद


तेलंगाना


6.


सुश्री सुमन कल्याणपुर


कला


महाराष्ट्र


7.


श्री कपिल कपूर


साहित्य एवं शिक्षा


दिल्ली


8.


सुश्री सुधा मूर्ति


सामाजिक कार्य


कर्नाटक


9.


श्री कमलेश डी. पटेल


आध्यात्मवाद


तेलंगाना


वीरता पुरस्कार


-     परमवीर चक्र – परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है। यह सम्मान युद्ध क्षेत्र में अदम्य साहस तथा परम शूरता का परिचय देने पर दिया जाता है।  यह पुरस्कार तीनों सेनाओं के वीरों को समान रूप से दिया जाता है। 


-     महावीर चक्र – महावीर चक्र युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों तथा असैनिकों को असाधारण शौर्य तथा वीरता के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र के पश्चात् यह द्वितीय श्रेणी का वीरता पुरस्कार है। 


-     वीर चक्र – यह भी युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान हेतु दिया जाता है। भारतीय सेनाओं में इस पुरस्कार का महत्त्व अत्यधिक है। 


-     अशोक चक्र – यह शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह सम्मान सैनिकों और गैर-सैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 1952 में हुई। 


-     कीर्ति चक्र – यह शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों तथा गैर-सैनिकों को असाधारण या प्रकट शूरता या बलिदान हेतु दिया जाता है। 


-     शौर्य चक्र – यह भी शांति के समय दिए जाने वाला वीरता पदक है। यह पुरस्कार सैनिकों तथा गैर-सैनिकों को असाधारण शौर्य एवं अदम्य साहस प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।


दादा साहेब फाल्के पुरस्कार


-        दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का प्रारम्भ उनके जन्म दिवस पर वर्ष 1969 से हुआ।


-        यह सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।


-        यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।


-        प्रथम दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी का दिया गया।


-        हाल ही 2023 में 53वाँ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को दिया गया।


-        वर्तमान में इस पुरस्कार के अन्तर्गत विजेता को 10 लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल व एक शॉल प्रदान की जाती है।


ज्ञानपीठ पुरस्कार


-        ज्ञानीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।


-        संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।


-        इस पुरस्कार में 11 लाख रुपये वाग्देवी की प्रतिमा और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।


-: नोट :-


-         संविधान की 8वीं अनुसूची में अंग्रेजी भाषा के न होते हुए भी वर्ष 2018 में पहली बार अंग्रेजी साहित्य (अमिताभ घोष) को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया है।


-        प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 1965 में जी शंकर कुरूप को दिया गया।


-        वर्ष 2023 का 57वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार दामोदर मौजो को उनकी कृति ‘कर्मेलिन’ के लिए दिया गया था।


सरस्वती पुरस्कार


-        के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह साहित्य पुरस्कार है।


-        यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्य के लिए दिया जाता है।


-        सरस्वती पुरस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1991 में किया गया।


-        प्रथम सरस्वती पुरस्कार हिन्दी के साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।


-        32वाँ सरस्वती पुरस्कार तमिल लेखिका शिवाशंकरी को उनकी आत्मकथा सूर्य वंशम के लिए दिया गया है।


व्यास पुरस्कार


-        के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह साहित्य पुरस्कार है।


-        इस पुरस्कार में 4 लाख रुपए, प्रशस्ति-पत्र व पट्टिका देकर सम्मानित किया जाता है।


-        व्यास पुरस्कार देने की शुरुआत वर्ष 1991 में की गई थी।


-        प्रथम पुरस्कार हिन्दी के साहित्यकार डॉ.राम विलास शर्मा को दिया गया था।


-        वर्ष 2023 का 33वाँ व्यास पुरस्कार हिन्दी लेखिका पुष्पा भारती को प्रदान किया गया।


साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार-2023


 


-         वर्ष 2024 में 12 मार्च को एक समारोह में ये पुरस्कार दिए जाएँगे।


-         यह 12 मार्च, 1954 को स्थापित साहित्य अकादमी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। यह पुरस्कार भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और राजस्थानी में भी दिया जाता है।


-         इस वर्ष नौ काव्य संग्रह, छह उपन्यास, पाँच कहानी संग्रह, तीन निबंध और एक साहित्यिक अध्ययन को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।


साहित्य अकादमी पुरस्कार


क्र.


विजेताओं का नाम


क्षेत्र/श्रेणी


1


हिंदी लेखक संजीव


उपन्यास : मुझे पहचानो


2


अंग्रेजी नीलम सरन गौर


उपन्यास : रिक्विम इन राग जानकी


3


उर्दू लेखक सादिका नवाब सहर


उपन्यास : राजदेव की अमराई


कविता संग्रह


1


गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी)


पळकती प्रीत


2


विजय वर्मा (डोगरी)


दौन सदियां एक सीर


3


विनोद जोशी (गुजराती)


टुंडिलटुंडिका पद्यावर्त


4


मंशूर बनिहाली (कश्मीरी)


येथ वेवे हेले संग कौस जेले


5


सोरोखैबम गैम्बिनो (मणिपुरी)


याचांगबा नांग हेलो


6


आशुतोष परिदा (उड़िया)


अप्रत्याशित मौत


7


स्वर्णजीत सावी (पंजाबी)


मन दी चिप


8


अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत)


शून्यये मेघनम्


9


विनोद आसुदानी (सिंधि)


हाथु पकड़ीजैन


उपन्यास


1


स्वप्नमय चक्रवर्ती (बंगाली)


जलेर ऊपर पानी


2


कृष्णत खोत (मराठी)


रिंगड


3


राजशेखरन (तमिल)


नीरवाज़ी पदुवुम


कहानी संग्रह


1


प्रणब ज्योति डेका (असमिया)


श्रेष्ठ गैल्पो


2


नंदेश्वर दैमारी (बोडो)


जिउ-सफरनी दावन


3


तारासिन बास्की (संथाली)


जाबा बाहा


4


प्रकाश एस. पर्यंकर (कोंकणी)


वर्सल


5


टी. पतंजलि शास्त्री (तेलुगू)


रामेश्वरम काकुलु मारीकोनी


निबंध


1


लक्ष्मीशा तोलपाडी (कन्नड़)


महाभारत अनुषंददा भारतत्रे


2


बासुकीनाथ झा (मैथिली)


संकेतन को समझना


3


युद्धवीर राणा (नेपाली)


नेपाली लोककथाओं और लोक संस्कृति का परिचय।


प्रमुख खेल पुरस्कार


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार


-        यह पूर्व में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।


-        यह पुरस्कार चार वर्ष की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।


-        इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये, एक पदक व प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।


-        इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1991-1992 में की गई थी।


-        यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले शतरंज के खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द थे।


 


मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023


 


क्र.


खिलाड़ी का नाम


क्षेत्र/श्रेणी


1


चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी


बैडमिंटन


2


रंकीरेड्डी सात्विक साई राज


बैडमिंटन


अर्जुन पुरस्कार  


-        यह पुरस्कार वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि की पहचान करने के लिए शुरू किया गया था।


-        यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छा प्रदर्शन और नेतृत्व करने, खेल कौशल और अनुशासन की भावना को देखकर दिया जाता है।


-        इस पुरस्कार में 15 लाख रुपये, अर्जुन की एक काँस्य प्रतिमा और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।


-        हाल ही में वर्ष 2023 में 26 व्यक्तियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।


 


अर्जुन पुरस्कार-2023


 


1


ओजस प्रवीण देवताले


तीरंदाज़ी


2


अदिति गोपीचंद स्वामी


तीरंदाज़ी


3


श्रीशंकर एम


व्यायाम


4


पारुल चौधरी


व्यायाम


5


मोहम्मद हुसामुद्दीन


मुक्केबाज़ी


6


आर. वैशाली


शतरंज


7


मोहम्मद शमी


क्रिकेट


8


अनुष अग्रवाल


घुड़सवार


9


दिव्यकृति सिंह


घुड़सवारी ड्रेसेज


10


दीक्षा डागर


गोल्फ़


11


कृष्ण बहादुर पाठक


हॉकी


12


पुखरामबम सुशीला चानू


हॉकी


13


पवन कुमार


कबड्डी


14


रितु नेगी


कबड्डी


15


नसरीन


खो-खो


16


पिंकी


लॉन कटोरे


17


ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर


शूटिंग


18


ईशा सिंह


शूटिंग


19


हरिंदर पाल सिंह संधू


स्क्वाश


20


अयहिका मुखर्जी


टेबल टेनिस


21


सुनील कुमार


कुश्ती


22


एंटीम


कुश्ती


23


नाओरेम रोशिबिना देवी


वुशु


24


शीतल देवी


पैरा तीरंदाज़ी


25


इलूरी अजय कुमार रेड्डी


ब्लाइंड क्रिकेट


26


प्राची यादव


पैरा कैनोइंग


 


द्रोणाचार्य पुरस्कार


-        यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा वर्ष 1985 से खेल संबंधी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।


-        यह पुरस्कार प्रशिक्षकों को निरन्तर समय पर उत्कृष्ट और मेधावी कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।


-        इस पुरस्कार में 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य की एक काँस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।


-        हाल ही वर्ष 2023 में 5 व्यक्तियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया।


द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (नियमित श्रेणी)


1


ललित कुमार


कुश्ती


2


आर. बी. रमेश


शतरंज


3


महावीर प्रसाद सैनी


पैरा एथलेटिक्स


4


शिवेन्द्र सिंह


हॉकी


5


गणेश प्रभाकर देवरुखकर


मलखंब


ध्यानचनंद पुरस्कार


-        इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई।


u         यह पुरस्कार खिलाड़ियों द्वारा अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान देने और सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने वालों को दिया जाता है।


u         इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये, ध्यानचंद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और समारोह पोशाक दी जाती है।


-        हाल ही वँर्ष 2023 में तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया।


 


ध्यानचंद पुरस्कार 2023


1


मंजूषा कंवर


बैडमिंटन


2


विनीत कुमार शर्मा


हॉकी


3


कविता सेल्वराज


कबड्डी


मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी


-        इसकी शुरुआत वर्ष 1956-57 में की गई थी।


-        यह विश्वविद्यालय स्तर के खेल प्रदर्शन के लिए दी जाती है।


-        यह ट्रॉफी पिछले एक वर्ष की अवधि में “अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट” में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दी जाती है।


-        हाल ही वर्ष 2023 में तीन विश्वविद्यालय को इस ट्रॉफी के लिए चुना गया।


मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023


1


गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर


विजेता


2


लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब


प्रथम उपविजेता


3


कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र


द्वितीय उपविजेता


Comments

Popular posts from this blog

Introduction to solar cells

Electric Power Systems week 4